शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में "PLC using Arduino" पर तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का समापन
-----
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल विकास के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला "PLC using Arduino" का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण- इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को औद्योगिक स्वचालन के क्षेत्र की प्रमुख तकनीकों - PLC, SCADA और Arduino का गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक उद्योगों में उपयोग होने वाली ऑटोमेशन तकनीकों से रूबरू कराना था। कार्यशाला के अंतिम दिन 23 अप्रैल 2026 को सभी सहभागी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
संस्था के प्राचार्य श्री विपुल परमारथी ने कहा कि आज के तकनीकी युग में 'हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग' की महत्ता सर्वोपरि है। 23 अप्रैल को संपन्न हुई यह कार्यशाला हमारे विद्यार्थियों को SCADA और स्वचालन जैसे विषयों में दक्ष बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अब उद्योग जगत की नई चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम हैं।
प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए और उन्होंने इस प्रशिक्षण को अपने करियर के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
कार्यशाला का सफल संचालन इलेक्ट्रिकल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जोगेंद्र भारती के समन्वय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री अंकुर साहू, श्री सचिन पाटीदार एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। Technical Workshop at GPC Shajapur