आज दिनांक 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर संस्थान में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री विपुल परमार्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
कार्यक्रम के दौरान श्री अंकित शर्मा द्वारा शहीद भगत सिंह के जीवन एवं उनके संघर्ष पर आधारित प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया गया l
यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।