Welcome to Government Polytechnic College, Shajapur. Admission Open for AY 2026-2027 Apply Here

07364-2268888 | prinpoly.sjp@mp.gov.in


Seminar Conducted at GPC Shajapur

Seminar Conducted at GPC Shajapur

17, Apr 2026 01:39 PM COMPLETED


शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में सेमिनार आयोजित
----
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में “ इलेक्ट्रिक वाहनों में उभरती प्रौद्योगिकियाँ: बीएलडीसी मोटर ड्राइव्स एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भावी भूमिका” विषय पर लगभग 50 मिनट का एक ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का संचालन प्रेस्टिज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च विद्युत अभियांत्रिकी विभाग इंदौर सहायक प्राध्यापक डॉ. आशुतोष काशिव द्वारा किया गया।
डॉ. काशिव ने बीएलडीसी मोटर ड्राइव्स की कार्यप्रणाली, उनकी दक्षता, नियंत्रण तकनीकों तथा इलेक्ट्रिक वाहनों में उनके बढ़ते उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने एआई के माध्यम से ईवी तकनीक में आने वाले भविष्य के नवाचारों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय से श्रीमती गायत्री सिंह एवं श्री अफाक ए. कुरैशी उपस्थित थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विपुल परमार्थी ने सेमिनार को अत्यंत उपयोगी एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही प्राचार्य द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण हुए समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह बताया की संस्था में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए महाविद्यालय में संपर्क करें। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता कर अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

Seminar Conducted at GPC Shajapur